चाँद पर कौन-कौन गया है? पहला इन्सान, दूसरा इन्सान, हल ही मैं चन्द्रमा पर कौन गया है लिस्ट | Chand par kon kon gaya hai
दोस्तों जिस चाँद को हम सभी लोग आसमान पर रोज़ देखते हैं, वहाँ जाने की इच्छा तो लगभग सभी की होती होगी। परन्तु वहाँ तक पहुँचने का साहस सब में नहीं होता है। हम जैसे साधारण व्यक्तियों के लिए चाँद पर पहुँचना कठिन ही नहीं बल्कि असंभव है।
संसार में कई ऐसे साहसी, ज्ञानी और परिश्रमी व्यक्ति हैं जिन्होंने अपने साहस के चलते इस असंभव को भी सम्भव कर दिखाया है। तो आज हम इस लेख में आपको बताएंगे कि चांद पर कौन कौन गया है?
नासा के अपोलो के 11 मिशन में 27 अंतरिक्ष यात्री चंद्रमा तक पहुंचे थे जिनमें से केवल 12 ही ऐसे व्यक्ति थें, जिन्होंने चाँद की surface पर अपना कदम रखा था।
उनमें से सबसे पहले चाँद पर अपना पहला कदम रखने वाले इन्सान का नाम है नील आर्मस्ट्रांग। वर्ष 1969 में नील आर्मस्ट्रांग सबसे पहले चाँद में गए। अब तक हमारे पृथ्वी से कुल 12 लोगों को ही चाँद पर जाने में सफलता मिली है।
Chand par kon kon gaya hai List

अपोलो के कुल 12 मिशन में चांद पर कदम रखने वाले व्यक्तियों के नाम नीचे दिए गए हैं–
वैज्ञानिक नाम | मिशन | दिनांक |
नील आर्मस्ट्रांग | अपोलो 11 | 20 जुलाई सन् 1969 |
बाज एल्ड्रिन | अपोलो 11 | 20 जुलाई सन् 1969 |
पीठ काॅनराड | अपोलो 12 | 19-20 नवंबर सन् 1969 |
एलन बीन | अपोलो 12 | 19-20 नवंबर सन् 1969 |
एलन शेपर्ड | अपोलो 14 | 5-6 फरवरी सन् 1971 |
एडगर मिशेल | अपोलो 14 | 5-6 फरवरी सन् 1971 |
डेविड स्कॉट | अपोलो 15 | 31 जुलाई से 2 अगस्त सन् 1971 |
जेम्स इरविन | अपोलो 15 | 31 जुलाई से 2 अगस्त सन् 1971 |
जाॅन यंग | अपोलो 16 | 21 से 23अप्रैल सन् 1972 |
चार्ल्स ड्यूक | अपोलो 16 | 21 से 23अप्रैल सन् 1972 |
हैरिसन शमिट | अपोलो 17 | 11 से 14 दिसंबर सन् 1972 |
यूजीन सेरनन | अपोलो 17 | 11 से 14 दिसंबर सन् 1972 |
Chand par kon kon gaya hai(चाँद पर कौन-कौन गया है?)
1. नील आर्मस्ट्रांग (Neil Armstrong)
नील आर्मस्ट्रांग का जन्म 5 अगस्त सन् 1930 को अमेरिका के वापकोनेटा (Wapakoneta) में हुआ था। इनके माँ का नाम वायला लुई एंजेल और पिता का नाम स्टीफेन आर्मस्ट्रांग था।
नील आर्मस्ट्रांग एक अमेरिकन नागरिक थे। वे एक ऐरो इंजिनियर, नौसेना पायलट और अपोलो 11 के कमांडर थे। आर्मस्ट्रांग (Neil Armstrong) दुनिया के पहले व्यक्ति हैं जो चाँद पर गये। वे 20 जुलाई 1969 को अपोलो 11 मिशन से चांद (Moon) पर गए थे।
मिशन सफल होने के बाद अमेरिकन राष्ट्रपति निक्सन ने नील आर्मस्ट्रांग को Presidential Medal of Freedom से पुरस्कृत किया था।
साल 1978 में अमेरिका के राष्ट्रपति जिमी कार्टर ने Congressional Space Medal of Honor से भी उन्हें सम्मानित किया था। नील आर्मस्ट्रांग NASA के वैज्ञानिक थें और साल 1971 में retire हो गए थें।
नील आर्मस्ट्रांग की मृत्यु 82 वर्ष की उम्र में 25 अगस्त सन् 2012 को सिनसिनाटी (Cincinnati) में हुई थी। अमेरिका में अभी भी उस दिन को बहुत ही सम्मान जनक दिन के तौर पर माना जाता है।
2. बाज एल्ड्रिन ( Buzz Aldrin)
जन्म 20 जनवरी सन् 1930 को बाज एल्ड्रिन (Buzz Aldrin) का Glen Ridge अमेरिका में हुआ था।
अपोलो-11 पर जाने वाले astronaut में बज एल्ड्रिन चाँद पर कदम रखने वाले दुनिया के दूसरे शख्स थें। 20 जुलाई 1969 को अपोलो 11 के साथ नील आर्मस्ट्रांग के साथ ही बज एल्ड्रिन भी अन्तरिक्ष गये थें। ये भी एक American Aeronautical Engineer और आर्मस्ट्रांग के साथ अपोलो 11 के Lunar Module Commander थें।
Aeronautical engineering के अलावा उनको mountain का शौक रहता था। 2016 में South pole के बहुत सारे दुर्लभ जगह को visit करते हुए वे पृथ्वी के सबसे ज्यादा उम्र वाले व्यक्ति बन गये हैं जिन्होंने 86 की उम्र में South pole साउथ पोल का visit किया।
उन्होंने South pole पहुंचने के बाद ये कहा था कि “हमने मौत को बेहद करीब से देखा”।
इनकी उम्र अभी 92 वर्ष है।
3. पीट कॉनराड (Pete Conrad)
इनका जन्म 2 जून सन् 1930 को Philadelphia, America में हुआ था।
पीट कॉनराड (Pete Conrad) दुनिया के तीसरे व्यक्ति हैं जो 19-20 नवंबर सन् 1969 में अपोलो 12 मिशन से चांद (Moon) पर गए थें।
पीट कॉनराड भी एक अमेरिकी नागरिक थे। ये एक aeronautic engineer और अपोलो 12 के Commander थे। सन् 1973 में पीट कॉनराड NASA से retire हो गए। फिर उसके बाद वह एक businessman के रूप में कार्य करने लगे थे।
8 जुलाई सन् 1999 को मोटर साइकिल के द्वारा कैलिफोर्निया की एक जगह पर जा रहे थे और इसी दौरान उनका मोटरसाइकिल accident हो गया और वे इस हादसे का शिकार हुए।
69 वर्ष की आयु में 8 july 1999 को उनकी मौत हो गयी।
4. एलन बीन (Alan Bean)
एलन बीन का जन्म 15 मार्च 1932 को सयुंक्त राज्य अमेरिका के टेक्सास में हुआ था।
NASA के अपोलो 12 मिशन के driver’s group में एलन बीन का नाम भी था। इस मिशन पर वह दूसरे व्यक्ति थें और चांद पर जाने वाले चौथे व्यक्ति बनें।
एलन बीन, Aeronautical engineer,Navy officer और अपोलो 12 के pilot भी थे।
वे NASA के लिए काम करते हुए साल 1981 में retire हो गए थें। उसके बाद उन्होंने अपनी पूरी ज़िन्दगी एक painter की तौर पर spend की।
86 वर्ष की उम्र में 26 मई सन् 2018 को इनकी मृत्यु हो गई।
5. एलन शेपर्ड (Alan Shepard)
एलन शेपर्ड (Alan Shepard) दुनिया के पांचवें व्यक्ति हैं, जिन्हें चाँद की surfaceपर अपना कदम रखने का गौरव प्राप्त हुआ है। इनका जन्म 18 november 1923 को अमेरिका के Pebble Beach, Del Monte Forest,California में हुआ था।
अपोलो 12 मिशन के ठीक दो साल बाद NASA के द्वारा और एक अपोलो 14 मिशन को लांच किया गया था, जिसमें एलन शेपर्ड नासा की तरफ से 5-6 फरवरी सन् 1971 में अपोलो 14 मिशन से चाँद (Moon) पर गए थे।
अपोलो-14 मिशन के तीन साल बाद सन् 1974 में ही उन्होंने NASA को अलविदा कह दिया था। नासा से सेवानिवृत्त होने के बाद एलन शेपर्ड ने बैंकिंग सेक्टर में काम करना शुरू किया।
75 वर्ष की अवस्था में 21 जुलाई सन् 1998 को इनकी मृत्यु हुई थी।
6. एडगर मिशेल (Edgar Mitchell)
एडगर मिशेल का जन्म 17 september 1930 को United States के हेरेफॉर्ड टेक्सैस में हुआ था।
एडगर मिशेल (Edgar Mitchell) विश्व के छठवें और अपोलो-14 मिशन पर गए दूसरे व्यक्ति हैं जो चाँद पर जा कर फिर से सही सलामत पृथ्वी में वापस पहुंच सके है।
वे 5-6 फरवरी 1971 को अपोलो 14 मिशन के दौरान चंद्रमा पर जाने वाले एक अमेरिकन वैमानिक (Aeronautical) इंजिनियर और अपोलो 14 के कमांडर भी थे।
इनकी मृत्यु 86 वर्ष में 4 फरवरी 2016 को फ्लोरिडा में हुयी।
7. डेविड स्कॉट (David Scott)
अंतरिक्ष यात्री डेविड स्कॉट का जन्म 6 जून सन् 1932 को अमेरिका के San Antonio Texas में हुआ था।
डेविड स्कॉट (David Scott) विश्व के सातवें व्यक्ति हैं जिन्होंने अपोलो 15 मिशन से चाँद पर कदम रखा था।
डेविड स्कॉट American थे। वे एक अंतरिक्ष यात्री और अपोलो 15 के वायु चालक भी थे।
अगस्त 1971 में अपोलो-15 मिशन के साथ डेविड स्कॉट चाँद पर गए थे।डेविड स्कॉट 26 जुलाई से 7 अगस्त 1971 तक के अंतरिक्ष यान कमांडर थे।
लगभग 67 घंटे तक लून की सतह पर रह कर डेविड स्कॉट ने एक नया record स्थापित किया।
इस मिशन के छह साल बाद सन् 1977 में NASA से वह Retire हो गए थे और रिटायर्ड होने के बाद डेविड काफी समय तक बतौर लेखक के रूप में कार्य करते रहें।
वर्तमान समय इनकी उम्र 89 वर्ष है।
8. जेम्स इरविन (James Irwin)
James Irwin का जन्म 17 मार्च सन् 1930 को अमेरिका के पिट्सबर्ग, पेंसिल्वेनिया में हुआ था।
जेम्स इरविन चाँद पर जाने वाले आठवें व्यक्ति थे। जो 31 जुलाई सन् 1971 में अपोलो 15 मिशन के दौरान चंद्रमा पर जाने वाले दूसरे शख्स थें।
इरविन और डेविड स्कॉट सर्व प्रथम चंद्रमा के Hadley Rille और Apennine Mountains का दौरा करने और उनका पता लगाने वाले व्यक्ति थे।
जेम्स इरविन एक American Aeronautic Engineer और अपोलो 15 Moon landing mission के moon module pilot astronaut और commander थे। जेम्स इरविन सन् 1972 में नासा से रिटायर्ड हुए थे।
8 अगस्त 1991 में 61 साल की उम्र में हार्ट अटैक की वजह से उनका देहांत हो गया था।
9. जॉन यंग (John Young)
John Young 24 सितंबर सन् 1930 को अमेरिका के सन फ्रांसिस्को, कैलिफोर्निया में जन्मे थे ।
जॉन यंग (John Young) विश्व के नौवें शख़्स हैं जो चंद्रमा पर 16 अप्रैल सन् 1972 में अपोलो 16 मिशन से चंद्रमा पर गए थे।
Astronaut जॉन डब्ल्यू यंग ने अपोलो 16 moon landing mission पर चार्ली ड्यूक और केन मैटिंगली के साथ उड़ान भरी थी।ये चंद्रमा पर जाने वाले नौवें व्यक्ति बन गए।
John Young भी अमेरिकी चंद्रयान यात्री, वैमानिक इंजिनियर और अपोलो 16 के कमांडर थे।
जाॅन यंग ने अपोलो 16 के अलावा Gemini 3, Gemini, Apollo 10, STS-1 और STS-9 में अंतरिक्ष यात्रा की थी।
इनका देहांत 5 जनवरी सन् 2018 को हुआ था।
10. चार्ल्स ड्यूक (Charles Duke)
Charles Duke का जन्म 3 october सन् 1935 को अमेरिका के शार्लोट उत्तरी कैरोलिना में हुआ था। चार्ल्स ड्यूक अमेरिकी नागरिक थे।
चार्ल्स ड्यूक (Charles Duke) संसार के दसवें व्यक्ति हैं जो moon पर 21 अप्रैल सन् 1972 में अपोलो 16 मिशन से गए थे।
अंतरिक्ष यात्री जॉन यंग और थॉमस मैटिंगली के साथ, चार्ल्स ड्यूक Lunar Module Pilot के रूप में उड़ान भर कर अपोलो 16 मिशन पर चंद्रमा पर गए थे। वे aeronautical engineer और astronaut थे।
चार्ल्स ड्यूक NASA से retire होने के बाद United Nations America के जेल विभाग में काम करने लगे थे।
इस समय ये 87 वर्ष के हैं।
11. यूजीन सेरनन (Eugene Cernan)
Eugene Cernan का जन्म 14 मार्च 1934 को America के Chicago, Indonesia में हुआ था।
यूजीन सेरनन का पूरा नाम यूजीन एंड्रयू सर्नन है जो अमेरिका के पूर्व aeronautic engineer और अंतरिक्ष यात्री थे।
यूजीन सेरनन (Eugene Cernan) दुनिया के ग्यारहवें व्यक्ति हैं जिन्होंने 11 से 14 दिसंबर सन् 1972 में अपोलो 17 मिशन के दौरान चंद्रमा पर कदम रखा। यूजीन सेरनन सन् 1976 में नासा से रिटायर्ड हो गए थे।
इनकी मृत्यु 16 जनवरी सन् 2017 को सिह्यूस्टन टेक्सास में हुई थी।
12. हैरिसन श्मिट (Harrison Schmitt)
Harrison Schmitt का जन्म 3 जुलाई सन् 1935 को अमेरिका के Santa Rita , New Maxico में हुआ था। इनका नाम अपोलो-17 मिशन के तहत चाँद पर जाने वालों में शामिल है।
ये दुनिया के बारहवें व्यक्ति हैं जिन्होंने 11 से 14 दिसंबर सन् 1972 में अपोलो 17 मिशन से चंद्रमा पर कदम रखा था।
वे अमेरिकी नागरिक थे। वे एक aeronautic engineer , navy pilot और अपोलो 17 के कमांडर भी थे। इस मिशन के बाद हैरिसन श्मिट सन् 1975 में NASA से retire हो गए थे।
दिसंबर 1972 में अपोलो 17 मिशन का हिस्सा बन कर उस अंतिम moon landing mission में, श्मिट चंद्रमा पर पहुंचने और पैर रखने के लिए अपोलो अंतरिक्ष यात्रियों में से अंतिम अंतरिक्ष यात्री बन गए। उन्होंने चाँद पर 22 घंटे चार मिनट बिताये थे। इनकी उम्र उस समय 86 वर्ष हो गई है।
अन्य पढ़े:
- दुनिया के सबसे अमीर आदमियों के सूचि
- पढ़ाई के लिये कौन -कौन सी वेब साइट अच्छी है?
- दुनिया के 7 अजूबे
- 1962 भारत- चीन युद्ध
चाँद पर कौन-कौन गया है के बारे में पूछे गए प्रश्न
Q. अभी तक चाँद पर कितने लोग गये हैं?
Ans: अभी तक चाँद पर 12 लोग जा चुके है।
Q. चाँद पर उतरने वाले सबसे कम आयु का व्यक्ति कौन है?
Ans: चाँद पर उतरने वाले सबसे कम आयु का व्यक्ति थे चार्ल्स ड्यूक ।
Q. चाँद पर पहुँचने वालों में कौन कौन आज हमारे मध्य हैं?
Ans: हैरिसन श्मिट, चार्ल्स ड्यूक, डेविड स्कॉट और बाज एल्ड्रिन।
Bahut Sunder jankari
Thanks santosh