दुनिया के सबसे अमीर आदमियों के सूचि 2022 ? Duniya ka Sabse amir aadami kaun hai

duniya ke amir admiyo ke suchi

दुनिया के सबसे अमीर आदमियों के सूचि | World Top Richest Person List in Hindi , दुनिया के दस आमिर आदमी कौन कौन है और कितने संपती है 2022 आमिर व्यक्तियों के लिस्ट Duniya ka Sabse amir aadami kaun hai

duniya ke amir admiyo ke suchi

करोड़पति बनने के सपने तो सभी कोई देखते हैं।

लेकिन किसी का ये सपना सिर्फ सपना ही रह जाता है, तो कोई अपनी लगन और मेहनत से वास्तव में करोड़पति बनकर “Duniya Ke Sabse Amir Admi “ कि गिनती में आ जाते हैं।

विश्व भर में हर वर्ष लाखों व्यक्ति करोड़पति बनते हैं। परन्तु “विश्व का सबसे अमीर व्यक्ति” बनने के लिए सिर्फ करोड़पति बनना ही काफी नहीं है बल्कि खरबपति बनना होता है, तभी दुनियाँ के सबसे अमीर व्यक्तियों कि लिस्ट में उनका नाम आता है।

दोस्तों क्या आप जानते है Richest man in the world in Hindi कौन है और उनकी कुल संपत्ति कितनी है?

Forbes नाम की एक संस्था है जिसके द्वारा दुनियाँ के सबसे अमीर आदमियों की सूचि जारी की जाती है। यह दुनियाँ की सबसे चर्चित business magazine है जो प्रति वर्ष दुनियाँ के सबसे अमीर व्यक्तियों की सूची निकालता है। फोर्ब्स वर्ष 1987 से 2022 तक प्रतिवर्ष नेटवर्थ के आधार पर दुनियाँ के सबसे अमीर लोगों की सूची जारी करती आ रही है।

यह एक weekly magazine प्रकाशित करती है, जो विश्व भर के व्यापार जगत से लेकर राजनैतिक जगत की सबसे विश्वसनीय magazine है।

अभी हाल ही में फोर्ब्स ने साल 2022 के लिए सबसे अमीर लोगों की लिस्ट जारी की है। इस लिस्ट के अनुसार इस वर्ष दुनियाँ के सबसे अमीर व्यक्तियों ने अपनी संपत्ती में 5 ट्रिलियन डॉलर की बढ़त बनाई है। फोर्ब्स द्वारा जारी की गयी इन अरबपतियों की लिस्ट में इस वर्ष 493 नए लोगों के नाम जुड़े है।

इस लिस्ट में कई उलटफेर हुए हैं। कुछ साल पहले तक इस सूची में पहले स्थान पर Microsoft के फाउंडर बिल गेट्स हुआ करते थे। फिर उनकी जगह Amazon के फाउंडर जेफ़ बेजोस ने ले ली है। जेफ़ बेजोस लगातार तीन साल तक दुनियाँ के सबसे अमीर व्यक्ति बने रहें। एलोन मस्क 2022 दुनियाँ का सबसे अमीर आदमी हैं जो SpaceX के संस्थापक और Tesla कम्पनी के सह संस्थापक हैं।

आज Friends आप इस आर्टिकल के जरिये जानेंगे कि 2022 में दुनियाँ का सबसे अमीर आदमी कौन है?

विषय सूची

दुनियाँ के सबसे अमीर आदमी की लिस्ट

S.Noनामकंपनीदेशकुल संपत्ति
1एलन मस्कTesla, space xअमेरिका263 बिलियन डॉलर
2बर्नार्ड अर्नोल्टLVMHफ्रांस195 बिलियन डॉलर
3जेफ बेज़ोसAmazonअमेरिका188 बिलियन डॉलर
4बिल गेट्सMicrosoftअमेरिका136.2 बिलियन डॉलर
5लैरी एलिसनSoftwareअमेरिका119.5 बिलियन डॉलर
6मार्क ज़ुकेरबर्गFacebookअमेरिका117.5 बिलियन डॉलर
7लैरी पेजGoogleअमेरिका117.3 बिलियन डॉलर
8वॉरेन बफेBerkshire Hathawayअमेरिका115.6 बिलियन डॉलर
9सर्गी ब्रिनGoogleअमेरिका113.1 बिलियन डॉलर
10स्टीव बाल्मरMicrosoftअमेरिका99.9 बिलियन डॉलर
11मुकेश अंबानी,Relianceभारत93.2 बिलियन डॉलर
12फांस्वाज बेटनकॉटL’Oréalफ़्रांस90.9 बिलियन डॉलर
13कार्लोस स्लिम,Telecomमेक्सिको83.1 बिलियन डॉलर
14गौतम अडानीInfrastru-cture commod-tiesभारत80.6 बिलियन डॉलर
15अमनकायो ओर्टेगाZaraस्पेन73 बिलियन डॉलर

आइए अब जानते है Forbes के मुताबिक दिए गए दुनिया के सबसे अमीर आदमी के विषय में थोड़ा विस्तार में –

1. एलन मस्क (Elon Musk):

इस लिस्ट में दुनियाँ के सबसे अमीर आदमी में पहले नम्बर पर एलन मस्क (Elon Musk) हैं। दुनियाँ भर में शायद ही कोई ऐसा व्यक्ति हो जो एलन मस्क को ना जनता हो। अमेरिका के रहने वाले एलन मस्क दुनिया के सबसे अमीर बिज़नस मैन है। इनकी उम्र लगभग 50 साल है।

एलन मस्क ने विश्व को नई टेक्नोलॉजी प्रदान करने का कार्य किया है। ये SpaceX के संस्थापक और Tesla कंपनी के सह-संस्थापक हैं। Elon Musk ,Tesla जो एक इलेक्ट्रॉनिक कार है, SpaceX और हाइपरलूप ट्रेन जैसे बड़े बड़े प्रोजेक्ट पर काम कर रहे हैं।

वर्ष 2016 में एलन मस्क को दुनियाँ के सबसे अमीर लोगों की सूचि में 21 स्थान मिला था। वर्तमान समय में इनकी कुल संपत्ति $263.0 बिलियन डॉलर है। इस कारण इनको दुनियाँ का सबसे अमीर आदमी बनने का गौरव प्राप्त है।

2. बर्नार्ड अर्नोल्ट (Bernard Arnault):

इस लिस्ट में दुनियाँ के दूसरे सबसे अमीर आदमी बर्नार्ड अर्नाल्ट (Bernard Arnault) है।

बर्नार्ड अर्नाल्ट का जन्म 1949 में फ्रांस में हुआ था।ये एक बिजनेसमैन हैं। इनकी LVMH नाम की कंपनी है जिसके यह मुख्य शेयर होल्डर हैं। 1987 में LVMH कंपनी बाजार में उतरी। यह कम्पनी French Multinational Luxury Goods से संबंधित है। इन्होंने इस कंपनी के बहुत सारे शेयर खरीद कर कंपनी के पहले शेयर होल्डर बन गए। इनकी कंपनी Worldwide Luxury चीजें बनाती है और पूरी दुनियाँ में बेचती है। इनकी उम्र लगभग 71 वर्ष है। वर्तमान समय में इनकी कुल संपत्ति $195 बिलियन डॉलर है।

3. जेफ बेज़ोस (Jeff Bezos):

अमीर व्यक्तियों की लिस्ट में दुनियाँ का तीसरा सबसे आमिर शख्शियत जेफ बेज़ोस (Jeff Bezos) है। जेफ बेजोस का पूरा नाम जेफरी प्रेस्टन बेजोस है। इनका जन्म 12 जनवरी 1964 को अल्बुकर्क, न्यू मैक्सिको USA में हुआ था। ये ई-कॉमर्स कम्पनी Amazon के संस्थापक हैं। Amazon दुनियाँ की सबसे बड़ी e-commerce कम्पनी में से एक है। यह एक online shopping करने वाली website है। साथ ही यह दुनियाँ की सबसे बड़ी क्लाउड इंफ्रास्ट्रक्चर सेवाओं के provider भी है।

Amazon डॉट कॉम के द्वारा जेफ़ ने लोगों को खरीददारी करने का एक नया नज़रिया दिया है। इसमें ऑनलाइन सामान आर्डर करना होता है और कंपनी का कर्मचारी आकर सामान घर दे जाता है या फिर courier के माध्यम से व्यक्ति के पते पर सामन भेजा जाता है।

इस कम्पनी की कुल संपत्ति 7 लाख करोड़ से अधिक है।

जेफ बेजोस ने माइक्रोसॉफ्ट के फाउंडर बिल गेट्स को भी पीछे छोड़ दिया है। अमेजॉन के संस्थापक जेफ बेजोस की कुल संपत्ति $177 बिलियन डॉलर है जो दिन प्रतिदिन बढ़ती ही जा रही है।

4. बिल गेट्स (Bill Gates):

इस लिस्ट में दुनियाँ के चौथे सबसे अमीर आदमी बिल गेट्स (Bill Gates) का नाम आता है। बिल गेट्स माइक्रोसॉफ्ट कंपनी के founder हैं।

करीब 66 वर्षीय बिल गेट्स USA के नागरिक है।

इन्होंने कई साल पहले माइक्रोसॉफ्ट की स्थापना की थी। आजकल सभी लोग कंप्यूटर का उपयोग करते हैं, इसमें Windows Program अनिवार्य है।

Microsoft एक बहुत बड़ी कंपनी है जो ऑपरेटिंग सिस्टम बनाती है। कंप्यूटर में ज्यादातर माइक्रोसॉफ्ट का ही इस्तेमाल किया जाता है। इनकी कुल संपत्ति $136.2 बिलियन डॉलर है।

5. लैरी एलिसन (Larry Ellison):

लॉरेंस जोसेफ एलिसन (Larry Joseph Ellison) भी एक अमेरिकी व्यवसायी, उद्यमी के रूप में पहचाने जाते हैं। Forbes लिस्ट में इनको दुनियाँ के सबसे बड़े आदमियों में पाँचवा स्थान मिला है। इनकी कुल संपत्ति लगभग $119.5 बिलियन डॉलर का है। इनकी उम्र 77 वर्ष है।

लैरी एलिसन दुनियाँ के दूसरे सबसे बड़ी सॉफ्टवेयर कंपनी Oracle Corporation के founder और कार्यकारी अध्यक्ष भी हैं।

6. मार्क ज़ुकरबर्ग (Mark Zuckerberg):

इस लिस्ट में छठें स्थान पर मार्क जुकरबर्ग (Mark Zuckerberg) है। वर्तमान समय में पूरी दुनियाँ में लाखों करोड़ों लोग सोशल मीडिया का इस्तेमाल करते हैं। जिनमें से अधिकांश लोग Facebook का इस्तेमाल अवश्य ही करते हैं। मार्क जुकरबर्ग Facebook कम्पनी के संस्थापक हैं। मार्क जुकरबर्ग की कुल संपत्ति $117.5 बिलियन डॉलर की है।

इनकी उम्र सिर्फ 37 वर्ष ही है। यह सबसे कम उम्र के अरबपति हैं। इसलिए इन्हें youngest Ballooners के नाम से भी जाना जाता हैं।

7. लैरी पेज (Larry Page):

इस लिस्ट में लैरी पेज (Larry Page) सातवें स्थान पर है।

लैरी पेज का पूरा नाम लॉरेंस एडवर्ड पेज है। ये अमेरिका के नागरिक हैं। इनकी उम्र 47 वर्ष है। ये एक अमेरिकी कंप्यूटर वैज्ञानिक हैं। ये Google कम्पनी के Co Founder में से एक हैं। इनकी कुल संपत्ति $117.3 बिलियन डॉलर है।

आज पूरे दुनियाँ में अधिकतर लोग Google का इस्तेमाल करते हैं और Google पूरी दुनियाँ का सबसे बड़ा search engine है।

8. वॉरेन बफे (Warren Buffett):

वॉरेन बफे दुनिया के आठवें सबसे अमीर आदमी हैं। यह Berkshire Hathaway कंपनी के मालिक हैं।

इस समय 91 वर्ष की उम्र में ये $115.6 बिलियन डॉलर के मालिक हैं। ये भी अमेरिका USA के नागरिक हैं।

वॉरेन बफेट को शेयर market का जादूगर कहा जाता है। दुनियाँ की कुछ बड़ी बड़ी कंपनियों जैसे कोका कोला, अमेरिकन एक्सप्रेस, बैंक ऑफ अमेरिका और एप्पल में इनका बहुत ही बड़ा निवेश है।

9. सर्गी ब्रिन (Sergey Brin):

सर्गी ब्रिन का पूरा नाम सर्गी मिखायलोविच ब्रिन है। ये दुनियाँ के सबसे अमीर व्यक्तियों कि सूची में नौवें पायेदान में शामिल हैं। ये भी एक कंप्यूटर वैज्ञानिक और इंटरनेट उद्यमी हैं।

सर्गी ब्रिन और लैरी पेज ने एकसाथ मिलकर 4 सितंबर 1998 में Google को शुरू किया था। आज के समय Google पूरी दुनियाँ के सफल कंपनी में से एक है।

सर्गी ब्रिन अमेरिकी हैं। इस समय ये लगभग 48 वर्ष के हैं। इनकी कुल संपत्ति $113.1 बिलियन डॉलर है।

10. स्टीव बाल्मर (Steve Ballmer):

$99.9 बिलियन डॉलर की संपत्ति के साथ 65 वर्षीय बाल्मर इस list में दसवें स्थान पर हैं।

इन्होंने अपने करियर की शुरुआत माइक्रोसॉफ्ट कंपनी से की थी। ये माईक्रोसॉफ्ट कार्पोरेशन (Microsoft Corporation) में मुख्य कार्यकारी अधिकारी रह चुके है। पेशे से बाल्मर एक कंप्यूटर वैज्ञानिक है।

11. मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani):

19 अप्रैल 1957 को जन्मे मुकेश अंबानी भारत के सबसे अमीर आदमी हैं जो दुनियाँ के सबसे अमीर आदमियों की लिस्ट में ग्यारहवें नंबर पर आते है।

वर्ष 2016 में इन्होंने जिओ की स्थापना की थी और पूरे भारत में मुफ्त में इंटरनेट की सेवा उपलब्ध कराई थी। तब से जियो भारत में बहुत लोकप्रिय बन चुका है। इस समय रिलाइंस जिओ भारत कि सबसे बड़ी टेलीकॉम कम्पनी है।

मुकेश अंबानी रिलाइंस के अतिरिक्त अन्य बिजनेस भी करते हैं। जिसमें रिलाइंस मोबाइल, रिलाइंस केवल, रिलाइंस पेट्रोलियम का प्रमुख बिजनेस है।

वर्तमान में मुकेश अंबानी की कुल संपत्ति $93.2 बिलियन डॉलर है।

12. फांस्वाज बेटनकॉट मायज (Francoise Bettencourt Meyers):

फांस्वाज बेटनकॉट दुनियाँ की 12 वीं सबसे अमीर महिला बिज़नस वूमेन है। ये फ़्रांस की रहने वाली हैं।

बेटनकॉट कॉस्मेटिक्स ब्रांड L’Oreal की मालकिन है। वर्तमान समय में L’Oreal के प्रोडक्ट की काफी demand है। फांस्वाज बेटनकॉट की उम्र 68 वर्ष है। इनकी कुल संपत्ति $90.9 बिलियन डॉलर है।

13. कार्लोस स्लिम (Carlos Slim):

मेक्सिको के रहने वाले 81 वर्षीय कार्लोस स्लिम दुनियाँ के 13 वें सबसे अमीर व्यक्ति है। कार्लोस टेलीकॉम इंडस्ट्रीज़ से संबंध रखते हैं। आज के समय में इनकी कुल संपत्ति लगभग $83.1 बिलियन डॉलर की है।

14. गौतम अडानी (Gautam Adani):

दुनियाँ के सबसे अमीर लोगों की सूचि में 14वे नंबर पर और भारत के दूसरे सबसे अमीर आदमी गौतम अडानी है। यह गुजरात राज्य के रहने वाले है।

ये अडानी समूह के मालिक, भारत के जाने माने उद्योगपति और बिजनेस मैन हैं। अडानी समूह कोयले का व्यापार, तेल, गैस, बिजली का उत्पादन, रियल स्टेट, मल्टीमॉडल लॉजिस्टिक और गैस वितरण पोर्ट से संबंधित काम करती है। वर्तमान में इनकी कुल संपत्ति $80.6 बिलियन डॉलर की है।

15. अमनकायो ओर्टेगा गाओना (Amancio Ortega Gaona) :

सबसे अमीर व्यक्तयों की सूची में 15वे नंबर पर आने वाले ओर्टेगा गाओना Zara नामक कंपनी के मालिक हैं। यह स्पेन के नागरिक हैं।

Fashion के क्षेत्र में Zara एक प्रसिद्ध कंपनी है। इनकी उम्र 85 वर्ष है। इनकी कुल संपत्ति $73.0 बिलियन डॉलर है।

दुनियाँ के इन सभी खरबपतियों की कम्पनी के शेयर के दाम घटते – बढ़ते रहने के कारण सबसे अमीर व्यक्तियों की लिस्ट स्थिर नहीं रहती है और समय – समय पर यह बदलती रहती है।

दुनिया के सबसे अमीर आदमी के बारे में पूछे गए कुछ सवाल (FAQ Based on Richest man of the World)

Q. दुनिया का सबसे अमीर आदमी कौन है?

Ans. Forbes magazine के हिसाब से इस समय दुनिया के सबसे अमीर आदमी है एलन मस्क।

Q. वारेन बफे के पास कुल कितनी संपत्ति है?

Ans : वारेन बफे कि कुल संपत्ति है 115.6 बिलियन डॉलर।

Q. इस साल मुकेश अंबानी Forbes magazine के हिसाब दुनिया के अमीर आदमी कि list में से किस स्थान पर है?

Ans: इस साल Forbes magazine के हिसाब से Mukesh Ambani है ग्यारवें स्थान पर।

Q.दुनिया के टॉप 10 अमीर आदमी कौन है?

Ans: दुनिया के टॉप 10 अमीर आदमी के बारे में हमने लेख पर बताया है, साथ ही उनके कुल संपत्ति के बारे भी लेख पर चर्चा किया गया है।

निष्कर्ष: Duniya ka Sabse amir aadami kaun hai

Forbes के इस सूची मे कुछ लोग तो ऐसे हैं जो पहले से ही अमीर थें और कुछ व्यक्ति ऐसे भी है जिन्होंने दिन-रात कड़ी मेहनत की है और फिर इस मुकाम को हासिल कर पाये हैं।

धनी और अमीर आदमी बनने की इस कामयाबी के पीछे जिन जिन लोगों ने दिन रात की मेहनत की है,वही सफल हुए। परिणाम ये है कि आज ये लोग दुनियाँ के सबसे अमीर आदमियों की list में शामिल हैं।

दोस्तों अमीर कौन नहीं बनना चाहता है? सभी धनी बनने की चाह रखते हैं लेकिन दुनियाँ का सबसे अमीर आदमी बनने के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ती है और अपने काम के प्रति लगन होनी चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *