दोस्तों आज के इस आर्टिकल में हम Vegetables Name in Hindi में सब्जियों के नाम अंग्रेजी-हिंदी में बताने जा रहे हैं। विशेष रूप से वे जो छोटे बच्चे हैं जो पहली, दूसरी कक्षा में पढ़ते हैं, उन्हें प्रारंभ में सब्जियों के नाम सिखाने की आवश्यकता होती है ताकि उन्हें अंग्रेजी हिंदी में सब्जी के नाम के बारे में जानकारी हो सके। आज का यह पोस्ट KG, 1, 2, 3, 4, 5, 6 कक्षाओं के छात्रों के लिए बहुत उपयोगी है क्योंकि इस आर्टिकल से वे सब्जियों के जान सकेंगे।
सब्जी हमारे भोजन का एक मुख्य हिस्सा है और यह हमारे स्वास्थ्य के लिए भी बहुत फायदेमंद है। सभी जीवों को जिन्दा रहने के लिए भोजन ज़रूरी है। जीवों में मनुष्य ही एकमात्र ऐसी प्रजाति है जो अपने भोजन को पका कर खाता है।
वर्तमान समय में मनुष्य शाकाहारी और मांसाहारी दो तरह के भोजन को खाता है। सब्जियाँ पूरी तरह से एक शाकाहारी भोजन है।
दुनियाँ में विभिन्न प्रकार की सब्जियाँ पैदा की जाती हैं। इनमें से कुछ सब्जियों के नाम(Vegetables Name) तो हम लोग जानते हैं परन्तु अनेक ऐसी सब्जियाँ हैं जिनका नाम हमें नहीं पता है। क्योंकि कुछ सब्जियाँ कुछ विशेष जगहों या देशों में ही पाई जाती हैं, जबकि कुछ सब्जियाँ विश्व में कहीं भी पाई जाती हैं।
पूरे विश्व में कई प्रकार की सब्जियाँ पाई जाती हैं, जैसे–पत्तेदार सब्जियाँ, फूल वाली सब्जियाँ, जड़ वाली सब्जियाँ, बीजों वाली सब्जियाँ और पानी वाली सब्जियाँ। हमें सभी सब्जियों के नाम नही पता होता है।
TYPES OF VEGETABLES AND THEIR BENEFITS
पत्तेदार सब्जियाँ :
पत्तेदार सब्जियों में Antioxidant की भरपूर मात्रा पायी जाती है। ये सब्जियां, फाइबर और कारोटेनॉयड्स का भी अच्छा स्त्रोत होती हैं। जैसे कि बथुआ, पालक, पत्ता गोभी, हरी मेथी वगैरह। पत्तेदार सब्जियों के इस्तेमाल से फेफडों के कैंसर, पेट के कैंसर और ब्रेस्ट कैंसर से लड़ने की क्षमता आती है।
फूल वाली सब्जियाँ :
फूल वाली सब्जियों में फाइबर प्रचूर मात्रा में पायी जाती है तथा इनमें कैलोरी भी कम पाई जाती है। इनमें विटामिन की मात्रा ज़्यादा होती है। गोभी का फूल, बंद गोभी और ब्रोकली आदि में इस तरह के गुण पाए जाने के कारण ये फूल वाली सब्जियों की श्रेणी में आते हैं।
बीजों वाली सब्जियाँ :
जिन सब्जियों के अंदर बीज पाए जाते हैं, बीजों वाली सब्जियाँ होती हैं जैसे कि मटर, सेम, लोबीया, राजमा, चना इत्यादि।
पानी वाली सब्जियाँ :
कुछ सब्जियाँ पानी वाली होती हैं जो कि पानी में उगाई जाती हैं जैसे कि कमल ककड़ी, सिंघाड़ा आदि। यह सब्जियाँ पौष्टिक तत्वों से भरपूर होती हैं।
जड़ वाली सब्जियाँ :
गाजर, मूली, आलू, अरबी, चुंकदर, अदरक, वगैरह जड़ वाली सब्जियाँ होती हैं। जड़ वाली सब्जियाँ सीधे जमीन से पोषक तत्वों को अवशोषित करती हैं।
उपरोक्त सभी सब्जियाँ बहुत फायदेमंद होती हैं। इनमें भरपूर मात्रा में पोषक तत्व पाए जाते हैं। हम सभी लोगों को अपने भोजन में इन सभी सब्जियों का सेवन करना चाहिए।
सब्जियों को खाने के फायदे – Vegetables name in Hindi
स्वस्थ्य जीवन और स्वस्थ्य शरीर के लिए सब्जियों की बहुत बड़ी भूमिका होती है। सब्जियों के नियमित इस्तेमाल से मनुष्य के शरीर की आंतरिक संरचना मज़बूत रहती है। सब्जियों के ज्यादा मात्रा में सेवन करने से पाचन शक्ति बढ़ जाती है। प्रतिदिन सब्जियों को अपने आहार में शामिल करने से हृदय रोग, हाई बीपी, कैंसर, हीट स्ट्रोक और भी विभिन्न बीमारियों से लड़ने की क्षमता मिलती है।
सब्जियाँ शरीर में खून बनाने का काम बहुत तेज़ी से करती है। रक्त कोशिकाओं के निर्माण में सब्जियों का विशेष योगदान होता है। भारत में 50% महिलाएँ एनेमिक है इसीलिए उन्हें अपने आहार में हरी सब्जियों का ज्यादा से ज्यादा सेवन करना चाहिए।
हरी और पत्तेदार सब्जियों में अत्यधिक मात्रा में आयरन पाया जाता है। जब खून में आयरन की कमी होने लगती है तो खून बनना कम हो जाता है। इसीलिए हम सबको मूली, पालक, मेथी, सरसों, बथुआ आदि का ज्यादा से ज्यादा सेवन करना चाहिए। हरी सब्जियाँ हमारे शरीर से खराब और दूषित तत्वों को निकाल बाहर करती है। सब्जियाँ खाने से गुर्दे में पथरी का खतरा भी काफी कम हो जाता है।
Vegetables Name in Hindi (सब्जियों के नाम)

तो चलिए दोस्तों सब्जियों के नाम(vegetables name in Hindi) पर चलते हैं-
सब्जियों के नाम हिंदी और इंग्लिश में
List of vegetables name in Hindi & English
Vegetable Image | Vegetable Name in English | Vegetable Name in Hindi |
---|---|---|
![]() | Cauliflower | फूल गोभी |
![]() | Broccoli | हरी गोभी |
![]() | Kohlrabi | गांठ गोभी |
![]() | Cabbage | पत्ता गोभी |
![]() | Red Cabbage | लाल पत्तागोभी |
![]() | Black Eyed Beans/ Green Long Beans/ Cowpea | लोबिया की फली/ बरबटी |
![]() | Fava Beans/ Broad Bean | बाकले की फली |
![]() | French Beans | फ्रेंच बिन्स |
![]() | Runner Beans | सेम की फली |
![]() | Cluster Beans | गवार |
![]() | Peppermint/Mint | पुदीन |
![]() | Coriander Leaves | हरे धनिये के पत्ते |
![]() | Curry Leaves | करी पत्ते |
![]() | Fenugreek Leaves | मेंथी |
![]() | Spinach | पालक |
![]() | Green Mustard | ग्रीन सरसों |
![]() | Wild Spinach | बथुआ |
![]() | Turnips | शलजम |
![]() | Romaine Leaf/ Salad Green Leaves/ | सलाद हरी पत्तियां |
![]() | Green onion | हरा प्याज़ |
![]() | Onion | प्याज़ |
![]() | Beetroot | चुकंदर |
![]() | Bitter Gourd/ Bitter Melon | करेला |
![]() | Bottle Gourd | लौकी |
![]() | Capsicum/ Paprika/ Bell Pepper | शिमला मिर्च |
![]() | Carrot | गाजर |
![]() | Tomato | टमाटर |
![]() | Sweet Potato | शकरकंद |
![]() | Potato | आलू |
![]() | Ridge Gourd | तुरई |
![]() | Sponge Gourd | गिलकी |
![]() | Radish | मूली |
![]() | Pumpkin | कद्दू/कुम्हड़ा |
![]() | Mushroom | कुकुरमुत्ता |
![]() | Keri | कच्चा आम |
![]() | Lemon | नींबू |
![]() | Lady Finger | भिन्डी |
![]() | Jackfruit | कटहल |
![]() | Green Peas | हरी मटर |
![]() | Green Chilli | हरी मिर्च |
![]() | Garlic | लहसुन |
![]() | Ginger | अदरक |
![]() | Cucumber | खीरा |
![]() | Cucumis Utilissimus | ककड़ी |
![]() | Pointed Gourd | परवल |
![]() | Spine Gourd | ककोरा/कंटोला |
![]() | Kidney beans | राजमा (एक प्रकार की सेम) |
![]() | Amaranth Leaves | हरी चोलाई |
![]() | Snake Gourd | चिचिण्डा |
![]() | Raw Banana | कच्चा केला |
![]() | Celery | अजवायन |
![]() | Brinjal | बैंगन |
![]() | Apple Gourd | टिंडा |
![]() | Round Gourd | गोल लौकी |
![]() | Ash Gourd/ Winter Melon | पेठा |
![]() | Tendli/ Ivy Gourd | कुंदरू |
![]() | Drumstick | सहजन की फली/मोरिंगा |
![]() | Lotus cucumber/ lotus stem | कमल ककड़ी |
![]() | Colocasia Root | अरबी/अरुई |
![]() | Elephant Foot Yam | जिमीकंद |
![]() | Indian Gooseberry | आंवला |
![]() | Indian Water Chestnuts | सिंघाड़ा |
![]() | Natal Plum | करोंदा |
![]() | Hog Plum | अमडा |
![]() | Chane ka Saag | चने का साग |
![]() | White Eggplant | सफेद बैंगन |
![]() | Radish Pods | सेंगरी की फली |
![]() | Raw Papaya | कच्चा पपीता |
![]() | Sunn/Jute Flower | सनई का फूल |
![]() | Mouse Melon/ Melothria Scabra | कचरी |
![]() | Raw banana flower | कच्चे केले का फूल |
![]() | Black Carrot | काली गाजर |
![]() | Baby Corn | बेबी कॉर्न |
![]() | Yellow Paprika | पीला शिमला मिर्च |
![]() | Red Paprika | लाल शिमला मिर्च |
![]() | Water Spinach | पानी पालक |
निष्कर्ष
सब्जियाँ कच्चे खाद्य पदार्थ होते हैं। इन्हें कच्चा, पकाकर, भूनकर या फिर फ्राई कर खाया जाता है। इनमे से अधिकतर सब्जियाँ ऐसी होती हैं जो हमारे शरीर को ज्यादा पोषक तत्व प्रदान करती हैं।
इस आर्टिकल के जरिए 80 Vegetables Name in Hindi में बताए गए है जिन्हे जानना काफी लाभकारी है।
सब्जियाँ विटामिनस, कार्बोहाइड्रेट, प्रोटीन, फाइबर, पोटेशियम, मैग्नीशियम, फास्फोरस और अन्य पोषक तत्वों का एक बड़ा स्त्रोत है।
सब्जियाँ खाने से हमारी त्वचा खूबसूरत बनती है, चेहरे पे रौनक आती है। सब्जियाँ मोटापे को भी कम करने का काम करती है। हरी सब्जियों में कैल्शियम, मैग्नीशियम, मिनरल्स, आयरन, विटामिन A, विटामिन B, C व D काफी मात्रा में पाया जाता है। हरी सब्जियाँ खाने से काफी सारी बीमारियाँ दूर हो जाती है।
अन्य पढ़े:
FAQ :
Q1. सब्जियाँ कितने प्रकार की होती हैं?
सब्जियाँ मुख्य रूप से पाँच प्रकार की होती हैं- पत्तेदार सब्जियाँ, फूल वाली सब्जियाँ, जड़ वाली सब्जियाँ, बीजों वाली सब्जियाँ और पानी वाली सब्जियाँ।
Q2. Vitamin A किन सब्जियों में पाया जाता है?
हरी पत्तेदार सब्जियों जैसे पालक, मेथी, बथुआ, सरसों आदि में Vitamine A पायी जाती है।
Q3. कौन कौन सी सब्जियों को कच्चा खाते हैं?
खीरा, मूली, गाजर, पत्ता गोभी, टमाटर ऐसी सब्जियाँ हैं जिन्हें कच्चा भी खाया जाता है।
Q4. बीज वाली सब्जियाँ कौन सी हैं?
मटर, सेम, लोबीया, राजमा, चना इत्यादि बीज वाली सब्जियाँ है।
Q5. फूल वाली सब्जियों के अंतर्गत कौन सी सब्जी आती है?
फूल गोभी, पत्ता गोभी और हरा गोभी (ब्रोकली) फूल वाली सब्जियाँ हैं।